जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में किया गया जिला स्तरीय रामोत्सव का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत
भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामभक्ति से सराबोर रहा जिला

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजिम विधायक श्री रोहित साहू हुए शामिल

जिले के अनेक स्थलों पर किया गया भक्तिमय मानसगान कार्यक्रम का आयोजन
गरियाबंद धार्मिक नगरी अयोध्या में आज श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। इसके उपलक्ष्य में गरियाबंद जिले में भी जिलेवासियों ने भक्तिपूर्ण माहौल में खुशी मनाया।  प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के साथ जिलेवासियों में खुशी और उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर पूरा जिला राममय हो गया। जगह-जगह पर प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी मनाने, विभिन्न कार्यक्रमों, भक्तिमय भजन-किर्तन का आयोजन किया गया। जिले के सभी मंदिर देवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही पुष्प और रंग बिरंगी लाइटों से मंदिरों की साज सज्जा, नगर, चौक-चौराहों तथा गलियों को केसरिया तोरण व ध्वज के साथ सजाया गया। सभी आयु वर्ग के लोगों में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह रहा। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर ज़िले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी मैदान गरियाबंद में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक श्री रोहित साहू शामिल हुए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में श्रीराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही दीप प्रज्जवलित कर एवं पूजा-अर्चना कर जिले के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने अयोध्या में हुए श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हुए श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी पूरे देश के लोग बने। उन्होंने श्री राम की अयोध्या में वापसी के लिए देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि रामायण के पाठ से पुण्य मिलता है। हम सभी का सौभाग्य है कि कई सालों बाद पूर्वजों के तपस्या के बाद प्रभु श्री राम की अयोध्या में वापसी हुई है। हमारे देश को हनुमान जी जैसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मिले है। उन्ही की मेहनत से भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में किया गया। विधायक श्री साहू ने भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी को जिलेवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उन्ही के प्रयासों से सभी को राम लला के दर्शन के मौके मिलेंगे। सभी गांव राम मय हो गया है। सभी जगह उत्सव का माहौल है। साथ ही भगवा रंग भी सभी जगह छाया हुआ है। दिवाली से ज्यादा उत्सव मनाया जा रहा है। विधायक श्री साहू श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में  सभी से अपने घर में कम से कम 5 – 5 दिए जलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है कि भगवान श्रीराम को उनकी जन्मभूमि अयोध्या में पुनः स्थापित किया गया। देशभर में सभी लोग खुशियां मना रहे हैं, साथ ही जिले के लोग भी श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा से आनंद और उमंग में प्रफुल्लित है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अब्दुल गफ्फार मेमन, उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सोनटेके, वरिष्ठ नागरिक श्री राजेश साहू सहित डीएफओ श्री मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

जिले के सभी ब्लॉकों में हुआ भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम – जिले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जनमानस तथा मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी और इन संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गये। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के मद्देनजर ज़िले में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 5 मंडलियों को राम भजन की प्रस्तुति के लिए चयन किया गया। पहली प्रस्तुति संजीवनी बालिका मानस मंडली घुटकुनवापारा ने दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भक्तिमय प्रस्तुति का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में विधायक श्री साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने मानस मंडलियों को शासन द्वारा प्रदत्त प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इन मंडलियों में संजीवनी बालिका मानस मंडली घुटकुनवापारा, सत्संग मानस मंडली गरियाबंद, माधुरी महिला मानस मंडली नहरगांव, जय किरण मानस मंडली पाली फिंगेश्वर, जय गुरूदेव शीला बालिका मानस मंडली पोंड़ शामिल है। इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत देवभोग में जगन्नाथ मंदिर, राजिम में राजीव लोचन मंदिर के सामने, छुरा के मानस मंदिर, गरियाबंद ब्लॉक स्तरीय पाथर मोहंदा में एवं मैनपुर के हरदिभाठा में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूरा जिला हुआ राममय, भक्तिमय माहौल में झूमते रहे रामभक्त – आयोध्या में श्री रामलला प्राण -प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा जिला राममय हो गया। जगह-जगह पर धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तिमय माहौल में रामभक्त खुशियां मनाते रहे। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही , आरती, भजन, पूजा-पाठ, मानसगान, रामायण, किर्तन, महिलाओं द्वारा कलश यात्रा, मंदिरों व घरों में रंगोली सहित अन्य भक्तिमय सांकृृतिक कार्यक्रमों झांकियां का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही जगह-जगह मंदिरों एवं सामाजिक लोगों के द्वारा भण्डारा, भोग प्रसादी बनाकर वितरण किया गया। इसके अलावा रामभक्तों के द्वारा श्रीराम महोत्सव को लेकर भक्तिमय संगीत से सराबोर रहा। साथ ही युवाओं के टीम ने श्रीराम जी के छायाचित्र एवं रामध्वज लगाकर रैली निकाली।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *