बस्तर की शांति, संस्कृति और पर्यटन को युवाओं के माध्यम से मिलेगा बढ़ावा : विजय शर्मा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नारायणपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवा संवाद कार्यक्रम में नारायणपुर जिले के युवाओं, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स से बुधवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में मुलाकात की। यह संवाद अबूझमाड़ की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और सामाजिक विशिष्टताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक प्रेरक पहल के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने युवाओं से एक-एक कर व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने न केवल उनके कार्यों की जानकारी ली बल्कि उनके कलात्मक प्रयासों की खुले दिल से सराहना भी की। उन्होंने कहा कि नारायणपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्र से जुड़े युवाओं के भीतर अपार रचनात्मक क्षमता है, जो क्षेत्र की छवि को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

शर्मा ने भरोसा दिलाया कि शासन ऐसे प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले युवाओं को भविष्य में प्रदेश के बड़े शहरों, प्रमुख पर्यटन स्थलों और अन्य राज्यों में भ्रमण पर ले जाने की व्यवस्था करेंगे, जिससे उन्हें अपने कौशल को और बेहतर ढंग से निखारने और व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिले। उपमुख्यमंत्री ने युवाओं से यह भी कहा कि यह संवाद केवल एक शुरुआत है। उन्होंने भविष्य में और भी मिलन (डममज-नच) आयोजित करने का वादा करते हुए कहा कि शासन और युवाओं के बीच सीधा संवाद लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने युवाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और शांति का संदेश दुनिया के सामने लाने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अबूझमाड़ की सादगी, संस्कृति और संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुँचाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनकी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसमें युवाओं की भागीदारी सबसे निर्णायक होगी। श्री शर्मा ने विश्वास जताया कि नारायणपुर की छवि को संवारने और शांति-संवाद की संस्कृति को मजबूत करने में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में युवाओं ने भी सकारात्मक उत्साह के साथ संवाद में भाग लिया और शासन के इस प्रयास को सराहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने सृजनशील योगदान से जिले की पहचान को मजबूत करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *