साइबर ठगी मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता, मुंबई से तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस के सहयोग से की गई, जिसमें झारखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. इमरान अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ अलीम (दोनों निवासी जामताड़ा, झारखंड) और राजकुमार गौतम (निवासी उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने 56 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन और 92 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

APK फाइल से की गई थी ठगी

साइबर ठगों ने जगदलपुर निवासी एक पीड़ित के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाई थी। इस तकनीक के जरिए वे पीड़ित के बैंक अकाउंट की गोपनीय जानकारी हासिल करने में सफल हुए और करीब साढ़े सात लाख रुपये की ठगी कर ली।

सीएसपी आकाश श्रीश्रीमाल ने बताया कि इस मामले में पहले ही मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद (निवासी जामताड़ा, झारखंड) समेत दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बस्तर पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता से मिली सफलता

इस ऑपरेशन में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल ट्रैकिंग और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की निगरानी के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। इस सफलता को साइबर क्राइम के खिलाफ बस्तर पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

सावधानी जरूरी: पुलिस की अपील

बस्तर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि:

  • अनजान लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें।

  • बैंक या किसी सरकारी संस्था के नाम पर मांगी गई जानकारी साझा न करें।

  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *