समूह के महिलाओं को लखपति बनाने रोड मैप तैयार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

बीजापुर 22 जनवरी 2024/ सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार जिले में कुल 47हजार 9 सौ 74 परिवार हैं, जिसमें से कुल 20 हजार 3 परिवारों को स्व-सहायता समूहों में जोड़ा जा चुका हैं। वर्तमान में 27 हजार 9 सौ 71 परिवारों को समूहो में जोड़ा जाना बाकी हैं। इन ग्रामीण महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय लगभग एक लाख से ऊपर करने हेतु रोड मैप तैयार किया जा चुका हैं। उक्त जानकारी देते हुए एनआरएलएम के सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी ने बताया कि कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला बीजापुर में समूह में जुड़े ग्रामीण महिला परिवारों का लखपति दीदी सर्वे हेतु वर्तमान में कुल 60 महिलाओं को सामुदायिक स्रोत संसाधन के रूप में प्रशिक्षित किया गया हैं, जिनके द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा हैं।

 

लखपति दीदी योजना से महिलाएं अपना उद्योग धंधा एवं काम करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगी। लखपति दीदी योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे कि महिलाएं अपने स्वयं का उद्योग धंधा आजीविका एवं अन्य कार्य कर सके।

कैसे किया जाएगा समूह के दीदीयों को लखपति –

प्रत्येक ग्राम स्तर पर ग्राम गरीबी उन्मूलन परियोजना तैयार किया जाता हैं, जिसमें समूह के ही महिलाओं को सामुदायिक स्रोत संसाधन के रूप में प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इन प्रशिक्षत महिला के द्वारा समूह में जुड़े प्रत्येक महिला परिवारों के लिए गरीबी उन्मूलन परियोजना तैयार कर ग्राम संगठन स्तर पर संकलित किया जाना हैं। इस संकलित परियोजना को ग्राम सभा में प्रस्तुत किया जावेगा। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में अभिसरण कर स्व-सहायता समूह के महिलाओं के आय सृजन हेतु कार्य किया जाता हैं। जैसे – महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत हितग्रही हेतु मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण, सब्जी भाजी उत्पादन हेतु कुआॅं निर्माण, वृक्षारोपण कार्य, भूमिसमतलीकरण, गाय शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड, सुकर शेड आदि कार्य स्वीकृत कराकर विभागों के साथ अभिसरण कराया जाता हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *