अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना उपवास तोड़ा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई… मन भावुक है… निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे… आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है… हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं…ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं…”
गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं है, बस यही भावना है कि जब भगवान ने ठान ली तो उन्हें आने से कोई नहीं रोक सकता। सभी भक्तों को मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170213
Total views : 8198427