‘बहनोई भगा ले गया मेरी बीवी.’, पति का थाने में छलका दर्द, विधवा से की थी शादी, 7 दिन में ही कर गई खेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नद के पति को हमेशा सम्मान की नजर से देखा जाता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा से ऐसी खबर सामने आई है, जहां बहनोई अपने ही साले की बीवी को भगा ले गया. साले ने एक विधवा से शादी की थी.

उसी के साथ बहनोई भाग गया.

पति ने अब पत्नी और बहनोई को ढूंढकर लाने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है. पति बोला- जो कोई भी इन्हें ढूंढकर लाएगा या इनका पता बताएगा, मैं उसे 10000 रुपये का इनाम दूंगा.

जीजा 60 साल का है

महिला के पति ने थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई है. मामला सैफई इलाके का है. महिला के पति ने बताया- मैं एक हाथ से दिव्यांग हूं. मैंने एक विधवा महिला से शादी की थी. मेरा 60 वर्षीय जीजा राजमिस्त्री है. गांव में काम करने के दौरान घर में भी उसका आना-जाना था. उसने एक सप्ताह घर में प्लास्टर भी किया था. उसी दौरान पत्नी से बात-चीत बढ़ा ली थी. मौका देखते ही मेरी पत्नी हमारे बहनोई के साथ भाग गई. 24 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस और हम दोनों की खोजबीन में जुटे हैं.

‘दोनों को शर्म न आई’

पति ने कहा- मेरे बहनोई के बाल-बच्चे भी हैं. फिर भी दोनों को शर्म न आई. पत्नी मेरे घर से कैश और गहने भी ले गई है. मैं तो दोनों को ढूंढ ही रहा हूं. जो कोई भी इनका पता मुझे बताएगा, मैं उसे 10000 रुपये बतौर इनाम दूंगा. वहीं, पुलिस ने कहा- हमने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर, अब इस केस की हर कहीं चर्चा हो रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment