मुंबई। मुंबई में नवनिर्मित समुद्री पुल अटल सेतु पर पहली दुर्घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर कई बार पलटी।
गनीमत की बात रही है कि इस दौरान कोई अन्य वाहन नहीं टकराया और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें बेकाबू कार डिवाइडर से टकारते हुए दिख रही है। इसके बाद कार कई पलटी खाती है।
Author: Deepak Mittal









