देश के कई हिस्सों में मानसून अपनी पूरी रफ्तार में है और अब मौसम विभाग ने आठ राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते अगले 24 से 48 घंटों में कुछ राज्यों में जमकर बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जनता को सतर्क रहने और ज़रूरत न हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है। आइए जानें किन राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा, और क्या है मौजूदा मानसून की स्थिति:
इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश
- पूर्वी जिलों जैसे बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ में 20 से 23 जून तक भारी बारिश की चेतावनी। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। तराई क्षेत्रों में जलभराव की आशंका।
बिहार
- मधुबनी, किशनगंज, गया, जमुई, औरंगाबाद, नवादा, भभुआ जैसे जिलों में येलो अलर्ट। आंधी और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है।
झारखंड
- रांची में 19-20 जून को भारी बारिश का अनुमान। धनबाद में रेड अलर्ट के चलते केजी से 8वीं तक स्कूल बंद। बिजली और जल आपूर्ति पर असर संभव।
मध्य प्रदेश
- भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह।
छत्तीसगढ़
- रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मानसून की तेज़ी से जलभराव की स्थिति बन सकती है।
महाराष्ट्र
- मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, रायगढ़ में रेड और ऑरेंज अलर्ट। तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा और बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका।
केरल
- त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की में भारी बारिश और समुद्री तूफान का खतरा। समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी जारी।
असम
- डिब्रूगढ़, चराइदेव, सिबसागर में बिजली गिरने और मूसलधार बारिश की संभावना।
मानसून की ताज़ा स्थिति
- मानसून देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। सिर्फ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ ऐसे राज्य हैं जहां मानसून की एंट्री बाकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24-48 घंटों में यह क्षेत्र भी मानसूनी वर्षा से भीग सकते हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाएं बारिश की रफ्तार को और तेज़ कर रही हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165020
Total views : 8190854