वीना दुबे
दुर्ग सोमवार की दोपहर करीबन 01.00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांधी चौक पुरानी बस्ती सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार कटार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल संदेही को घेराबंदी कर गांधी चौक पुरानी बस्ती सुपेला के पास से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कटार चाकू जप्त किया गया। आरोपी रमेश यादव उर्फ रमउ पिता युवराज यादव उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती गांधी चौक सुपेला को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, प्र.आर. पंकज चौबे, भरत यादव, आर. श्यामजी मिश्रा, सुरेन्द्र गिरी, सूर्य प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा
Author: Deepak Mittal









