CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन राहत, फिर लौटेगी तेज बारिश! जानें आपके शहर का हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिलहाल थोड़ी राहत दी है। अगले दो दिन बारिश से अपेक्षाकृत राहत रहेगी, लेकिन उसके बाद फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, अंधड़ और वज्रपात की संभावना है।

रायपुर का तापमान बढ़ा, बादल बने रहेंगे

राजधानी रायपुर में आज तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। 22 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि आज 35 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, आसमान मेघमय रहेगा और कहीं-कहीं मेघगर्जन भी हो सकती है।

बीते 24 घंटे का हाल

  • बारिश: 2 से 5 सेमी वर्षा कुछ स्थानों पर

  • सबसे अधिक तापमान: दुर्ग में 34.4°C

  • सबसे कम तापमान: पेण्ड्रारोड और जगदलपुर में 23.4°C

सिस्टम बना, बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण भी सक्रिय है, जो 5.8 किमी तक विस्तारित है। इसके कारण आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment