जवानों ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में कुल 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, वर्दी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

इसके साथ ही दो अलग-अलग स्थानों से 5-5 किलोग्राम के दो आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment