श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव :  ज़िले में 22 जनवरी को आयोजित होंगे भव्य भक्तिमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत
      
ज़िला स्तरीय कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान में होगा आयोजित
 
सभी ब्लॉक मुख्यालय में भी होगा मानस गान कार्यक्रम
 
राजिम में महानदी के तट पर 1 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे
गरियाबंद 21 जनवरी 2024/  धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इसके लिए गरियाबंद जिले में भी खुशी और उत्सव का माहौल है। जिले के मंदिर देवालयों को सजाया जा रहा है। साथ ही आकर्षक पुष्प और रंग बिरंगी लाइटों से मंदिरों की साज सज्जा की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ज़िले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। आयोजन जनमानस तथा मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों,  ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों  धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी और इन संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के मद्देनजर ज़िले में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत देवभोग में जगन्नाथ मंदिर, राजिम में राजीव लोचन मंदिर के सामने, छुरा में मानस मंदिर, गरियाबंद ब्लॉक स्तरीय पाथर मोहंदा में एवं मैनपुर में हरदिभाठा में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राजिम में महानदी के तट पर आम जनमानस के समन्वय से 1 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *