निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख मुंगेली (मो. 8959931111)
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत थाना लालपुर क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।
दिनांक 14 जून की रात ग्राम हरनाचाका में 16 बैलों को क्रूरतापूर्वक कत्लखाने ले जाते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मनीष बांधले (20 वर्ष) निवासी दाउकापा और लखनलाल बंजारे (40 वर्ष) निवासी मुसउ नवागांव शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ पशु परिक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6 व 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमित गुप्ता व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200899
Total views : 8239002