स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत गरियाबंद के शीतला मंदिर परिसर में चला स्वच्छता का विशेष अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत
 
नगर पालिका अध्यक्ष  गफ्फार मेमन एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में सभी ने किया साफ सफाई
 
श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में भी हो रही धूमधाम से तैयारी
गरियाबंद 21 जनवरी 2024/  श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश भर में जोर-जोर से की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले में भी कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंदिर देवालयों एवं धार्मिक स्थलों को सजाया जा रहा है। साथ ही मंदिरों की साफ सफाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में आज स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत नगर पालिका गरियाबंद के द्वारा शीतला मंदिर परिसर गरियाबंद में साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने  मंदिर प्रांगण का साफ सफाई किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अमले ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और कूड़ा कड़कट एकत्रित कर डिस्पोज किया। साथ ही लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री भूपेंद्र साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री राजेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, पार्षद ऋतिक सिन्हा, प्रतिभा पटेल, ज्योति सहनी, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, विनय दासवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
       इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। यह एक सराहनीय अभियान है। देश के हर नागरिक स्वस्फूर्त ही इसमें जुड़ रहा है। धार्मिक स्थलों और मंदिरों के सफाई और साज सज्जा होने के साथ ही 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन सभी मंदिर जगमग होंगे। उन्होंने नगर के लोगो से भी अपील करते कहा कि नगर के धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई रखे, गंदगी न फैलने दे। इस मौके पर कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि देशभर में आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अच्छी पहल है। जब हम सब और समाज का हर वर्ग जागरूक होगा, इसके महत्व को समझेगा तब देश स्वच्छता और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपनी घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।
      स्वच्छता अभियान के तहत शीतला मंदिर में सभी लोगों  ने मंदिर परिसर में मिलकर परिसर के आसपास फैले कचरों और कूड़ा करकट को इकट्ठा कर उन्हें सही जगह निष्पादित किया। साथ ही सभी लोगों ने वहां स्वच्छता का संकल्प भी लिया। लोगों ने अपने आसपास क्षेत्र को साफ सफाई रखने के लिए एक दूसरे को प्रेरित भी किया। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में श्री राम लला राम प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश में की जा रही है।  जिले में भी सभी लोग खुश है और खुशी के माहौल में मंदिर और देवालयों को सजाया जा रहा है। साथ ही धूमधाम से तैयारी की जा रही है। 22 जनवरी को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला और विकासखंड मुख्यालय में भक्तिमय और मानस गान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment