जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक ने फ्लाइट के टेकऑफ से पहले अपने परिवार के 3 सदस्यों को फ्लाइट से उतार लिया। दरअसल, ओवरलोडिंग क़े कारण जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाले फ्लाइट को उड़ने में परेशानी हो रही थी। किसी भी तीन पेसेंजर को उतारने क़े बाद ही प्लेन उड़ान भर सकता था।
जगदलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रहे एयरलाइंस के विमान के लिए उस समय दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब फ्लाइट में अतिरिक्त भार की वजह से उड़ान शुरू नहीं हो पा रही थी। इस फ्लाइट में मौजूद बस्तर सांसद और उनके परिवार के लोगों ने इस बात की पुष्टि की है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209300
Total views : 8249452