निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिलासा ब्लड सेंटर, बिलासपुर की निगरानी में आयोजित हुआ, जिसमें कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एकत्रित रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य केवल रक्तदान करना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना था कि “रक्तदान महादान है।”
प्रबंधन ने बताया कि यह शिविर केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों को अपनाने की दिशा में एक प्रयास है। कंपनी की ओर से सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद एवं सम्मान प्रकट किया गया।
कुसुम स्मेल्टर्स के प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में एचआर विभाग, ब्लड बैंक टीम तथा सभी प्रतिभागियों का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237134
Total views : 8284750