निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव – ग्राम धमनी स्थित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल में दिनांक 16 जून 2025 को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आत्मीय वातावरण में विद्यालय से जोड़ने की प्रेरणा देता है कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी श्री रविपाल राठौर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (पथरिया) थे। मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच धमनी श्रीमती रिंकी राज कौशिक विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत धमनी की सरपंच प्रतिनिधि व भाजपा नेता राज कौशिक मंचस्थ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्रभारी श्री अजय कमल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच श्री एजाज अली मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा प्रथम, छठवीं एवं नवमी में नवप्रवेशी छात्रों का तिलक, पुष्पवर्षा एवं मिठाई वितरण कर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यालय में कक्षा पाँचवीं, आठवीं एवं दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को शील्ड, प्रमाण पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
> “विद्यालय केवल ज्ञान प्राप्ति का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त मंच है। नवप्रवेशी बच्चों को शिक्षा की पहली सीढ़ी चढ़ते हुए देखकर यह विश्वास और प्रबल होता है कि हमारा भविष्य उज्ज्वल है। हमें न केवल बच्चों को विद्यालय तक लाना है, बल्कि उन्हें ज्ञान, संस्कार एवं आत्मविश्वास से भरपूर बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
— रविपाल राठौर, सहायक बीईओ, पथरिया
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, समूह नृत्य और कविता पाठ ने कार्यक्रम में आनंदपूर्ण वातावरण उत्पन्न किया। सरपंच श्रीमती रिंकी राज कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि हर बच्चा विद्यालय जाए, शिक्षित बने और आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा दे। पंचायत स्तर पर भी हम शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।”
उपसरपंच एजाज अली ने कहा कि ग्राम पंचायत धमनी शिक्षा के विकास के लिए वचनबद्ध है और स्कुलो की हर जरूरत को पूरी करने में महती भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, पालकों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक मोहन लहरी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन संकुल प्राचार्य अजय कमल द्वारा किया गया।
कु. संजना ने किया गौरवान्वित
कु संजना ने 2024-25 में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94% पाकर शाला में पहला स्थान पाया है जिसमे गणित जैसे कठिन जैसे कठिन विषय के 100 नम्बर में 99 नम्बर हासिल किया इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने गणित की व्यख्याता श्रीमती जानेश्वरी साहू को दिया है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने भी मंच में श्रीमती जानेश्वरी साहू का सम्मान किया है और उनकी भूरी भूरी प्रसंसा की है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181020
Total views : 8212683