रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में स्थित एक डामर फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि आसमान में उठता काले धुएं का गुबार 5 किलोमीटर दूर तक देखा गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका के चलते आग तेजी से फैलती जा रही है, जिससे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थिति को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232350
Total views : 8278879