वीना दुबे
अलग-अलग वार्डो से शोभायात्रा के साथ स्टेडियम पहुंचे थे श्रद्धालू
दुर्ग। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिलेभर में रामभक्तों में उत्साह का माहौल है। इस कड़ी में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति व श्री राम जन्मभूमि
तीर्थक्षेत्र अयोध्याधाम की जिला इकाई के बैनरतले रविवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व संध्या पर पंडित रविशंकर स्टेडियम में 21हजार श्रद्धालुओं द्वारा 21 बार हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ कर श्री रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट की गई।हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने श्रद्धालु अलग-अलग वार्डो से श्रीराम जी के
शोभायात्रा के साथ स्टेडियम पहुंचे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान भगवान
श्रीरामचंद्र, सीता मैया और भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण का वेष धरे बालक आकर्षण का केंद्र रहे। हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने श्रद्धालु पहले राम जानकी मंदिर आमदी मंदिर रेलवे स्टेशन चौक, राम जानकी मंदिर बड़े मठ मठपारा,रामदेव बाबा मंदिर
गंजपारा, श्री सीताराम पंचायती मंदिर गांधी चौक, राम जानकी मंदिर कसारीडीह, हनुमान मंदिर रायपुर नाका में एकत्रित हुए। तत्पश्चात श्रद्धालु यहां से शोभायात्रा के साथ पंडित रविशंकर स्टेडियम पहुंचें। जहां श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सामूहिक रूप से 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस आयोजन से रविवार को पूरा शहर राममय रहा। हनुमान चालीसा पाठ में आयोजन समिति के कार्यक्रम व्यवस्थापक चतुर्भुज राठी,श्रीराम जानकी मंदिर आमदी मंदिर के व्यवस्थापक
नितीश चंद्राकर, आयोजन समिति के नगर संयोजक प्रमोद वाघ,सह संयोजक सुनील वैष्णव, विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री अनिल गुर्जर, कार्यक्रम व्यवस्थापक महेश यादव, श्री सीताराम पंचायती मंदिर गांधी चौक समिति अध्यक्ष श्याम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा,
के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, महाकाल भक्त परिवार, हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण समन्वय, दुर्गा वाहिनी, पंडित दीनदयाल विचार प्रकाशन, श्री बजरंग अखाड़ा के अलावा दुर्ग शहर के विभिन्न मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यो का सहयोग रहा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209300
Total views : 8249452