भाजपा का संगठन अपनी नीति नियमो के अनुपालन के नाम से जाना जाता है।छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और राजस्थान में जीत मिलने के बाद नए चेहरों पर पार्टी संगठन व संघ ने दांव लगाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी नए लोगो को मौका देने के पक्षधर रहे है।आज भाजपा ने नए विधायकों को मंत्री भी बनाया।पर अब छत्तीसगढ़ के नए नवेले मंत्रियों की कार्यशैली की चर्चा जोरों पर बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए चेहरों की उपस्थिति अब तक मैदान में नजर नही आई।अगर मंत्रियों में बात की जाए तो दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल के काम ही नजर आ रहे है।संस्कृति विभाग के द्वारा राम गाथा का भव्य आयोजन होना।22 तारीख को अवकाश देना सहित पर्यटन के काम को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है
Author: Deepak Mittal









