जिले में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कम्यूनिटी एडवाइजरी बोर्ड गठित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार जिले में कम्यूनिटी एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया गया। यह बैठक परियोजना संचालक एवं संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के उपसंचालक विक्रांत वर्मा की अध्यक्षता में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में कैब बोर्ड की भूमिका, कार्ययोजना और दिशा कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई। उपसंचालक श्री वर्मा ने राज्य कार्यालय की ओर से कार्यक्रम की समीक्षा की और कैब बोर्ड को एचआईव्ही/एड्स रोकथाम से जुड़े निर्देश प्रदान किए। साथ ही, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली द्वारा एचआईव्ही की वर्तमान स्थिति, बचाव के उपायों और नवीनतम आंकड़ों को भी साझा किया गया।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ने बोर्ड के सभी सदस्यों से समुदाय स्तर पर प्रभावी कार्य कर सकारात्मक परिणाम लाने का आह्वान किया। वहीं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार रात्रे ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि एचआईव्ही संक्रमित व्यक्तियों को निःशुल्क बस पास, अंत्योदय राशनकार्ड समेत कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में आईसीटीसी परामर्शदाता श्री दिलीप कुमार बसंत ने एचआईव्ही एक्ट 2017 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, सखी वन स्टॉप सेंटर, ग्रामीण विकास सहारा संस्था एवं जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *