“विकास जरूरी, लेकिन लोगों को बेघर कर नहीं” — नकटी ग्रामवासियों के समर्थन में उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सीएम को लिखा पत्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी से लगे नकटी गांव के 80 से अधिक गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “विकास जरूरी है, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो लोगों को बेघर कर दे।”

क्या है मामला?

नकटी गांव की वह भूमि, जिस पर विधायक कॉलोनी का निर्माण प्रस्तावित है, वर्षों से गरीब ग्रामीणों का आशियाना बनी हुई है। इनमें से कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिले हैं। इसके अलावा इस भूमि पर शासकीय भवन, सामुदायिक भवन भी स्थित हैं। गांव की ग्रामसभा और पंचायत ने भी इस परियोजना पर आपत्ति जताई है।

सांसद का हस्तक्षेप

सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि यह भूमि गांव की साझा चारागाह भूमि रही है, जिसे ग्रामीण परंपरागत रूप से उपयोग करते आए हैं। यहां रहने वाले अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं। यदि इन लोगों को हटाया गया तो उनके सामने आवास और जीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।

पूर्व विधायक ने भी जताई चिंता

इस मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने भी सांसद अग्रवाल से मुलाकात कर ग्रामवासियों की पीड़ा साझा की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इस भूमि से ग्रामीणों का सम्मान और अस्तित्व जुड़ा है।

सांसद की मांगें:

  • विधायक कॉलोनी का निर्माण ग्रामीणों के आवासीय क्षेत्र को बचाते हुए किया जाए।

  • यदि संभव हो तो परियोजना को वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

  • प्रशासन को यथास्थिति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए जाएं।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पत्र

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *