नशा पान को लेकर दुर्ग पुलिस सख्त,, नहीं बक्शे जायेंगे अवैध कारोबारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

*वीना दुबे, ब्यूरो प्रमुख दुर्ग*

नशा पान को लेकर दुर्ग पुलिस सख्त,, नहीं बक्शे जायेंगे अवैध कारोबारी

सूखे नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,
ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सभी पुलिस जवानों का सम्मान किया गया

दुर्ग, नशा पान को लेकर दुर्ग पुलिस हुई सख्त लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबारी होने लगे भूमिगत इसी का एक ताजा उदाहरण दुर्ग में देखने को मिला दुर्ग की कार्रवाई से पूरे प्रदेश में बेहतरीन संदेश गया है दुर्ग पुलिस का
तीन दिन पहले ही दुर्ग पुलिस ने छत्तीसगढ़ के इतिहास में सुखे नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए एक करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपए के टैबलेट व सिरप बरामद बरामद किए व आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया l
इस स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सभी पुलिस जवानों को दुर्ग के सागर होटल मे एसपी रामगोपाल गर्ग, दुर्ग कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी, शहर विधायक गजेंद्र यादव ने स्मृति चिन्ह एवं सॉल भेंट कर सम्मानित किया l
इस मौके पर दुर्ग एसपी, कलेक्टर एवं विधायक ने पुलिस जवानों की जमकर तारीफ की एवं नशे के कारोबारीयो पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी

एस पी राम गोपाल गर्ग कहते हैं इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी अवैध कारोबारी के खिलाफ में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी

दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव कहते हैं कि दुर्ग की पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है वे सम्मान के अधिकार हैं

कलेक्टर दुर्ग,रिचा चौधरी ने कहा अवैध कारोबारियों को लेकर लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर कार्रवाई किया गया है इस तरह की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment