अंगना म शिक्षा माता उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत
विविध खेलों के साथ गीत कविता   जैसे मनोरंजनात्मक गतिविधियों का किया गया सफल आयोजन
फिंगेश्वर- अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत माता उन्मुखीकरण शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा परसदाकला में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना संकुल प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर संकुल समन्वयक टोकेश साहू प्रधान पाठक राकेश कुमार पाण्डेय एवं महिला अभिभावकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य ने कहा अंगना म शिक्षा एक बहुत ही अच्छा मंच है जो सीधे सीधे पालक बालक एवं शिक्षक को एक दुसरे को जोड़ने में मदद मिलती हैं पढ़ाई के साथ सैक्षिक गतिविधियों से परिचित होती हैं विद्यालय में पढ़ाई लिखाई के अलावा अनेक प्रकार के शैक्षिक गतिविधियों से परिचित होकर उन्हें समीप से जानने समझने का अवसर मिलता है ज्यादातर अभिभावक घर में रहकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर सुयोग्य बनाने में मदद कर सकते हैं। अंगना म शिक्षा माता उन्मुखीकरण को और भी रोचक एवं मनोरंजन बनाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें माताएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए पुरे आयोजन को उत्साह एवं उमंग से भर दिया जिससे कुर्सी  दौड़, रस्सी खींच, दौड़, मटका फोड़,बिंदी लगवा, फुगड़ी प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रतियोगिता के रूप में किया गया पूरे आयोजन में महिला अभिभावकों में प्रमुख रूप से टामिन साहू, हेमपुष्पा, सुमन,पूनम,जानकी, खुशबू, तुलसी, शारदा, प्रेमीन, अनिता, गोदावरी, गंगा, सरोजिनी, संतोषी, दामिनी, पुन्नी, पार्वती, धनेश्वरी,रेवती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केवरा धुव्र, सहायिका चंद्रवती, पद्मा,चमारिन, सुनिता आदि माताओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें स्मार्ट माता उपाधि के रूप में मुकुट पहनाकर टामिन साहू को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती  मेनका धुव्र एवं तेजकुमारी दीवान का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का  संचालन धनसाय पटेल आभार राकेश कुमार पाण्डेय ने किया।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment