बिलासपुर, /जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पालीटेक्निक कॉलेज आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 23 जनवरी तक अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रूप से बैंक खाते को आधार से सीडिंग कराना होगा। इसके साथ उन्हें एनपीसीआई मैपिंग भी सक्रिय कराना आवश्यक है। वर्ष 2022-23 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग इनेबल होने के पश्चात ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तानांतरित होगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण विद्यार्थी यदि छात्रवृत्ति की राशि से वंचित होते है, तो इसकी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित विद्यार्थी की होगी। बैंक खाते से आधार सीडिंग का यह अंतिम अवसर है, पुनः अवसर प्रदाय नहीं किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209316
Total views : 8249468