नागपुर। नागपुर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. पहला सड़क हादसा कामगर नगर में हुआ, जिसमें एक शादीशुदा कपल की मौत हो गई. दूसरा सड़क हादसा विहिरगांव में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हुई. जबकि, तीसरा सड़क हादसा परदी इलाके में हुआ, जिसमें एक युवती की मौत हो गई.
पहले सड़क हादसे की बात करें तो शुक्रवार को 43 वर्षीय देवानंद उके अपनी 39 वर्षीय पत्नी सोनी उके के साथ किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने कामनगर पहुंचे थे. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यहां से वे लोग बाइक पर सवार होकर रात को घर वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में कामनगर इलाके से थोड़ी ही दूर उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस कारण दंपति की मौत हो गई
.
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209316
Total views : 8249468