प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अंबानी परिवार के साथ टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन एन टाटा, टाटा संस के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन और पत्नी ललिता भी आमंत्रित लोगों की लिस्ट में है. वहीं दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी और खनन कारोबारी अनिल अग्रवाल भी न्योता भेजा गया है.अयोध्या स्थित रामंदिर में भगवान राम की प्रणा प्रतिष्ठा के आयोजन में देश के बड़े-बड़े लोगों को न्योता भेजा गया है. जिसमें देश के बड़े कारोबारी घराने भी शामिल है. इस फेहरिस्त में अंबानी परिवार के साथ अडानी परिवार को भी शामिल किया गया है. साथ ही देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा के साथ प्रेमजी परिवार भी शामिल होगा. खास बात तो ये है कि अंबानी परिवार में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अपनी पत्नी श्लोका भी दिखाई देंगे. साथ ही अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी दिखाई देंगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस फेहरिस्त में देश के और कौन-कौन से औद्योगिक घरानों को न्योता भेजा गया है.
Author: Deepak Mittal









