“ऑपरेशन बाज” के तहत अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

“ऑपरेशन बाज” के तहत अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी की गई कार्यवाही

संवाददाता – निर्मल अग्रवाल,
ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
संपर्क: 8959931111

मुंगेली – जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के अंतर्गत पथरिया थाना पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम साप्ताहिक बाजार पथरिया से जुनवानी की ओर एक मोटर सायकल से अत्यधिक मात्रा में अवैध देशी मदिरा ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पथरिया थाना एवं साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णु उर्फ शोभनाथ साहू, निवासी पड़ियाईन, थाना पथरिया बताया। उसके पास से 50 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब (कीमत ₹4,000) और परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000) जब्त की गई। कुल जब्ती ₹54,000 की हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 93/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसके साथ ही पथरिया थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पी रहे चार व्यक्तियों –

  1. परमेश्वर निर्मलकर (पथरिया)

  2. मोहन मरकाम (गंधीरवाडीह)

  3. उमेश दिवाकर (केवटाडीह)

  4. पुनरास पाटले (हथनीकला) –
    के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले पुलिसकर्मी:
निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (थाना प्रभारी पथरिया),
उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर (प्रभारी, साइबर सेल मुंगेली),
प्रआर दयाल गावस्कर, लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारे, हेमसिंह ठाकुर,
सउनि. कृष्ण कुमार टंडन, प्रकाश साहू, हलीश गेंदले एवं जितेन्द्र ठाकुर।

मुंगेली पुलिस का “ऑपरेशन बाज” अभियान अवैध नशे के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही कर आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत कर रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *