दो बाइक आपस मे टकराये, एक युवक की मौत पांच घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दो बाइक आपस मे टकराये, एक युवक की मौत पांच घायल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-दो मोटरसाइकिल के आपस मे टकराने से एक युवक की मौत हो गयी वंही अन्य पांच घायल हो गए। मृतक व घायल सभी एक ही गांव हथकेरा के निवासी है। दोनों मोटरसाइकिल में तीन तीन लोग सवार कर रहे थे जो आपस मे टकरा गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम हथकेरा की यह घटना है जंहा सरगांव से पथरिया जाने वाले रास्ते मे पड़ने वाले हथकेरा रोड के रतिया तालाब के पास उक्त घटना घटी। घटना इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DV 6427 और CG 10 ED 1179 के बीच हुए इस दुर्घटना में हुये घायलों को सरगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा गांव के एक युवक रुद्र ठाकुर उम्र 19 वर्ष की अत्यधिक रक्तस्रराव होने से मृत्यु हो गयी वंही अन्य पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए उच्च इलाज हेतु सिम्स रिफर कर दिया गया है बताया गया कि घायलों में एक 12 वर्षीय बच्चे के छाती में गम्भीर चोंटे आयी है वंही 2 लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है मृतक रुद्र की 6 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। सरगांव थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच कर मामले की विवेचना कर रही है।

घायलों के नाम

1.रामावतार निषाद उम्र 45 वर्ष

2.बैसाखिया निषाद उम्र 40 वर्ष

3.हेमलता निषाद उम्र 27 वर्ष

4.मानू ठाकुर उम्र 20 वर्ष

5 . एक बालक उम्र 12 वर्ष

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment