महासमुंद: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित जय पैलेस होटल में सेक्स रैकेट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, इस अवैध गतिविधि के लिए रायपुर से युवतियों और महिलाओं को बुलाया जाता था।

रायपुर से सरायपाली आई एक महिला के साथ चार लोगों ने छेड़छाड़ की, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ के चार आरोपियों और देह व्यापार चलाने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. जयप्रकाश पटेल

2. भोपाल सिंह

3. चंदन कुमार

4. हरदीप सिंह

5. होटल संचालक अंकित पटेल

6. संतोष दास

एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि होटल संचालक लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था। इसके लिए रायपुर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment