छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : बैगा आदिवासी क्षेत्र में नलकूप खनन में गड़बड़ी का मुद्दा उठा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज प्रश्नकाल में बैगा आदिवासी क्षेत्र में नलकूप खनन में धांधली का मामला उठा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस मुद्दे को उठाते हुए जानकारी में हेरफेर का आरोप लगाया।

विधायक बोहरा ने कहा कि आदिवासी बैगा क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए किए गए नलकूप खनन की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन उपलब्ध कराई गई जानकारी में वर्ष को बदल दिया गया है।

इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रश्न के अनुसार जानकारी दी गई है और वहां कोई नया नलकूप खनन या नल स्थापना कार्य नहीं किया गया है।

सभापति ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संबंधित जानकारी की अवधि मंत्रालय द्वारा ही कम की गई है।

विधायक बोहरा ने यह भी सवाल किया कि क्या कृषि के लिए बोरवेल खनन का कोई प्रावधान है? इस पर मंत्री कश्यप ने जवाब दिया कि “पीएम जन मन योजना” के तहत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सरकार की प्राथमिकता पिछड़े वर्ग के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी मिलेगी, तो मामले की जांच करवाई जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *