आपसी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जूटमिल पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़ *

रायगढ़ : ग्राम तरकेला में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना कल की है, जब ग्राम तरकेला निवासी पंचराम महंत ने जूटमिल थाना पहुंचकर अपने छोटे बेटे निर्मल दास महंत (24 वर्ष) की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, पंचराम के तीन बेटे निमाई (32 वर्ष), सुशील (28 वर्ष) और निर्मल (24 वर्ष) हैं। निमाई शादीशुदा है और सीतापुर में रहता है, जबकि सुशील और निर्मल अविवाहित थे और पिता के साथ गांव में रहते थे। पंचराम ने बताया कि होली के दिन दोनों बेटे सुशील और निर्मल रंग खेलकर घर आए और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुशील ने घर में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर निर्मल के सिर पर वार कर दिया। निर्मल जमीन पर गिर गया, लेकिन इसके बाद भी सुशील ने बेरहमी से डंडे से उस पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पंचराम के अनुसार, सुशील और निर्मल के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि यह निर्मल की जान ले बैठा। हत्या की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी सुशील दास महंत को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक और आरक्षक सुशील यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की जांच जारी रखी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *