ताजा खबर
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती,प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति नशे के विरूद्व बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही पुलिस ने गांजा बेचने ग्राहक तलाश करते आरोपी को किया गिरफ्तार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं का योगदान अतुलनीय” — राज्यपाल रमेन डेका राज्यपाल रमेन डेका एक दिवसीय प्रवास पर बालोद पहुँचे ,,कलेक्टर दिव्या मिश्रा और पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत युक्तियुक्तकरण का अनोखा विरोध मुंगेली से: शिक्षक भर्ती के लिए उपमुख्यमंत्री पद समाप्त करने की मांग कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही..

ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों को मिलेगा लाभ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मंशानुरूप जिले में प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों के राजस्व कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर राहुल देव ने ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया है।

इस फैसले से 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को नामांतरण, भू-अधिकार पत्र, विभाजन, खसरा-खतौनी और अन्य राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

प्रशासनिक कार्य होंगे आसान कलेक्टर ने एसडीएम मुंगेली को निर्देशित किया है कि ग्राम चकरभाठा में उप तहसील संचालन के लिए उपलब्ध अमलों से अस्थायी व्यवस्था करते हुए उप तहसील का संचालन जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए और कार्यप्रणाली प्रारंभ की जाए।

चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 29, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 37, 38, 39 और 40 के राजस्व कार्यों का संपादन किया जाएगा। इसमें आरआई सर्किल टेमरी के 10 पटवारी हल्के और आरआई सर्किल मुंगेली ग्रामीण का 01 पटवारी हल्का को शामिल किया गया है।

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत ग्राम चकरभाठा को उप तहसील बनाए जाने से आसपास के किसानों और निवासियों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी एवं अन्य राजस्व कार्यों की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी।

इसके अलावा, राजस्व मामलों की सुनवाई भी अब उप तहसील में ही होगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

विधायक पुन्नूलाल मोहले के प्रयासों से मिली मंजूरी ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित करने के लिए मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने विशेष प्रयास किए थे। विधायक के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *