ताजा खबर

बिलासपुर लोफन्दी में पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुशांत शुक्ला,दिए जांच के आदेश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दोषी कोई भी हो बक्शे नहीं जाएंगे

जे के मिश्र ब्यूरो चीफ नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर लोफ़ंदी ज़हरीली शराब के मामले में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने ग्राम लोफन्दी जाकर पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात कर पूरे मामले की जाँच करने के आदेश दिए अवैध शराब सेवन से हुए मौतों को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला बहुत ही सख्त तेवर में नजर आए.

उन्होंने दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही श्री शुक्ला ने इस विषय पर आबकारी विभाग के आला अधिकारियों को सचेत किया साथ ही संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी को निश्चित समयावधि के भीतर परिणाम और गांव के आसपास होने वाले शराब अवैध व्यापार पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने के निर्देश दिए को विधायक ने पीड़ित परिवारों को स्वेच्छा निधि से आर्थिक मदद की घोषणा कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी राहत राशि दिलाने की बात कही .

बीते दिनों बेलतरा विधानसभा की ग्राम पंचायत लोफ़दी में महुआ शराब पीने की वजह से नौ लोगों की मृत्यु हो गई जिसके कारण पूरे प्रदेश भर में यह मामला सुर्खियों में बना हुआ वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव का काफी जोर चल रहा है यही वजह की ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब की आपूर्ति बढ़ गई है विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि दोषों कोई भी हो.

किसी भी सूरत में बक्शे नही जाएंगे सच्चाई को सामने ला कर ही दम लेंगे जिन परिवारों ने अपनों को खोया है हमारी पूरी सहानुभूति उनके लिए है उन्हें किसी भी तरह से राहत मिले शासन स्तर पर कदम उठाए जाएंगे श्री शुक्ल ने बताया कि यहां अवैध रेत परिवहन की भी शिकायत मिली है जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला खनिज अधिकारी एवं कलेक्टर से बात कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा गया है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment