राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर विजय बसोने नामक युवक ने आत्महत्या कर ली।
इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, और स्थानीय लोगों ने तुरंत तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी।

मृतक विजय बसोने, जो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के अंडर में कार्यरत था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
फिलहाल, आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8212259
Total views : 8253110