OTT Release this Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा इन फिल्मों और वेब सीरीज का धमाका, घर बैठ कर उठाएं इसका मजा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

OTT Release this Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर फैन्स के लिए कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिससे आपका विकेंड और भी खास बन जाएगा। इस हफ्ते ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज आ रही है, जो आपको अपनी स्क्रीन से हटने नहीं देंगी।

कुछ फिल्में स्कैम पर आधारित हैं तो कुछ फिल्मों में ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

आइए जानते हैं इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, जी5 और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म्स पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रहे हैं, जो आपको अपनी स्क्रीन से बांधे रखेगी।

हिसाब बराबर (जी5)

यह फिल्म एक ईमानदार टिकट कलेक्टर के बारे में है, जो एक बड़े बैंक फ्रॉड का खुलासा करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि वह इस धोखाधड़ी से लड़ने के लिए क्या-क्या कदम उठाता है। फिल्म में आर. माधवन, कीर्ति कुल्हारी, योगेश त्रिपाठी और अन्य कलाकार ली़ड रोल में हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को जी5 पर रिलीज होगी।

द नाइट एजेंट सीजन 2 (नेटफ्लिक्स)

द नाइट एजेंट का सीजन 2 पिछले सीजन के क्लाइमैक्स से शुरू होगा, जहां पर पीटर अपनी नई नौकरी में शामिल हो जाता है। इस सीजन में शॉन और रोज लार्किन के रिश्ते को भी दिखाया जाएगा। द नाइट एजेंट शो में गेब्रियल बासो, लुसियाने बुकानन और कारी माचेट लीड रोल में है। यह शो 23 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

द सैंड कैसल (नेटफ्लिक्स)

यह फिल्म एक परिवार की कहानी है जो एक खूबसूरत द्वीप पर फंसा हुआ है, लेकिन यह द्वीप एक डरावनी सच्चाई छिपाए हुए है। यह मिस्ट्री फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जो आपके विकेंड को और ज्यादा खास बना देंगे। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

वेनम: द लास्ट डांस (नेटफ्लिक्स)

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब टॉम हार्डी की फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म 25 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म ‘वेनम: द लास्ट डांस’ की कहानी एडी ब्रॉक और वेनम पर आधारित है, जो अक्सर खतरनाक फैसला लेता रहता हैं। इस फिल्म में टॉम हार्डी और जूनो टेम्पल सहित कई कलाकार है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *