ताजा खबर
कर्मा तिहार पर कंवर जनजातिय समुदाय ने सासंद विधायक को परंपरागत सराईपत्ते में दिया निमंत्रण रतलाम जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचित अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान मुख्य डाक घर में 7 लाख की चोरी करने वाला चोर हुआ गिरफ्तार चोरी की राशि छुपाने वाली पत्नी और बहन भी बनी आरोपी रतलाम में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ विशाल जन समर्थन रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर आए नजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ धाकड़ समाज का प्रदर्शन, पुतला दहन व थाने में शिकायत बिलासपुर के नेचर सिटी सागरहोम्स कालोनी में संयुक्त रूप से सार्वजनिक गणेशोत्सव सम्पन्न – धूमधाम से निकली शोभा यात्रा

Lose Belly Fat: 30 दिनों में पुरुषों का पेट हो जाएगा अंदर! बस फॉलो करें 321 Rules

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Lose Belly Fat in 30 Days: महिलाओं की तुलना में पुरुषों के पेट ज्यादा बाहर देखने को मिलते हैं। आमतौर पर जिनकी उम्र 35 से 69 तक की हो जाती है वो बाहर निकले पेट के साथ देखे जाते हैं।

यहां तक कि उसे अंदर करने के लिए खास चिंतित भी नहीं दिखते हैं। बाहर निकला पेट एक समय के बाद उनके लिए लुक्स को खराब करने वाला नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है। बढ़ती तोंद कई बीमारियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

इतना ही नहीं, कई शोध में तो ऐसा भी पाया गया है कि पुरुषों में हार्ट अटैक का कारण बैली फैट का बढ़ना होता है। मोटापा, शुगर, ब्लड प्रेशर समेत दिल और अन्य बीमारी की वजह पुरुषों में बढ़ता हुआ पेट हो सकता है। अगर आप अपने पेट को अंदर करने के लिए चिंतित नहीं है या ये सोच कर डर जाते हैं कि इसे अंदर करने में नानी-दादी की याद आ सकती है तो ऐसा बिल्कुल नहीं कुछ बातों का ख्याल रखने के साथ पेट की चर्बी को आसानी से घटाया जा सकता है। आज हम आपको 30 दिनों में पेट अंदर करने का तरीका बताने जा रहे हैं, साथ 321 नियम किस तरह से बैली फैट को कम करने में मददगार हो सकता है? आइए जानते हैं।

पानी भी है तोंद को अंदर करने में मददगार!

ये तो आप जानते ही होंगे कि मानव शरीर में 75 प्रतिशत पानी होता है, लेकिन उम्र के साथ-साथ ये कम होता जाता है। वयस्कों में पानी का प्रतिशत 55 से 60 तक हो जाता है, लेकिन इसकी कमी होने पर कई सारी बीमारियां हमें शिकार बनाने लगती हैं जिनमें से एक मोटापा भी होता है।

दिन भर में 2 से 4 लीटर तक पानी का सेवन करना जरूरी होता है, लेकिन ये भी आपकी एक्टिविटी पर निर्भर करता है। जितनी ज्यादा एक्टिविट करते हैं, उतना ज्यादा पानी का सेवन करना भी जरूरी होता है। खाने से आधे या 1 घंटे पहले पानी का सेवन करें। खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। अधिक पानी का सेवन करना कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। स्वस्थ त्वचा के साथ आप भी सेहतमंद रहते हैं। मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं

करीब 5 लीटर पानी के सेवन के साथ आहार का भी खास ध्यान रखें। पूरे दिन में आप क्या-क्या खाते हैं, इसका भी खास असर शरीर पर देखने को मिलता है। आज जो खाएंगे वो बढ़ती उम्र के साथ चेहरे और शरीर पर देखने को मिल सकता है। अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ को शामिल करें।

एक बेहतर सेहत के लिए आहार में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का शामिल होना जरूरी है। फल, साबुत अनाज, प्रोटीन, सब्जियां, लीन प्रोटीन और डेयरी प्रोडक्ट्स का शामिल होना जरूरी है। बस ध्यान रखें कि डाइट से सफेद चीनी को हटाना है और नमक की मात्रा को कम करना है।

क्या है 321 Rules?

321, एक बेहतर नींद से जुड़ा नियम है। 3 का मतलब है कि सोने से 3 घंटे पहले कुछ भी न खाएं। सोने जा रहे हैं तो उससे दो घंटे पहले पानी का सेवन न करें। 1 का मतलब है कि सोने से एक घंटे पहले तक नो स्क्रीन टाइम यानी फोन, लैपटॉप, टीवी आदि का इस्तेमाल न करें।

एक अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी

वजन कम करना हो या पेट अंदर करना हो या फिर सेहतमंद रहना हो तो इसके लिए सबसे जरूरी नींद है जिसे लेना आपके लिए बहुत जरूरी है। एक आरामदायक बिस्तर पर सोए। कमरे में बिल्कुल अंधेरा, एक अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकता है। कोशिश करें कि 9 से 10 बजे तक सो जाएं।

प्रोसेस्ड फूड और ड्रिंक का सेवन करें बंद

पेट बाहर निकलने की मुख्य वजह प्रोसेस्ड फूड और ड्रिंक्स भी हैं। इसलिए कोशिश करें कि कुछ भी आलतु-फालतु न खाएं। डाइट से मैदे से बनी चीजों को बाय बाय कर दें। अधिक मीठा खाना बंद कर दें। सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें। अगर आप शराब या बीयर आदि का सेवन करते हैं तो बंद कर दीजिए।

व्यायाम या योग जरूरी

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि रोजाना आहार का ध्यान देने के साथ-साथ व्यायाम और योग भी जरूर करें। इससे पेट की चर्बी जल्दी कम होगी। तनाव से भी दूर रहेंगे, जो कहीं न कहीं मोटापा बढ़ाने की वजह होता है। सुबह-शाम वॉक करें। इसके अलावा योग या व्यायाम को भी अपनाएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment