बड़ी खबर : जवानों के वाहन पर नक्सलियों ने किया ब्लास्ट,8 जवानों के शहीद होने की खबर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन पर ब्लास्ट कर दिया है। इस हमले में 8 जवानों के शहीद होने की खबर है। बस्तर रेंज IG ने ब्लास्ट की पुष्टि की है। हालांकि शहीद जवानों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में बख्तरबंद गाड़ी ब्लास्ट के चपेट में आई है। इस ब्लास्ट में कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों को भी मार गिराया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment