तमनार : जिम्मेदार कर रहे अवैध धान खपाने कि साजिश; अब न्याय कि उम्मीद आखिर किससे???…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

*रायगढ़।* जिले के तमनार तहसील अंतर्गत स्थित हमीरपुर धान मंडी में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। 5 जनवरी 2025 को, हमीरपुर चेकपोस्ट पर निरीक्षण टीम ने एक ट्रैक्टर (क्रमांक CG 13 AL 4632) को रोका, जिसमें 150 बोरी अवैध धान पाया गया। यह ट्रैक्टर हमीरपुर निवासी टिकेश्वरी खंडैत का बताया जा रहा है, जबकि चालक जयप्रकाश किसान वाहन चला रहा था। जांच के दौरान, चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

धान के मालिकाना हक को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जहां एक ओर हमीरपुर निवासी कैलाश बारीक को मालिक बताया गया, वहीं कृषि विकास अधिकारी यू.एन. नगाइच ने पड़ीगांव के एक किसान का दावा किया। अंततः पंचनामा अज्ञात व्यक्ति के नाम पर तैयार किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

ओडिशा सीमा के निकट होने के कारण, इस क्षेत्र में अवैध धान तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह इस वर्ष का तीसरा मामला है, जब अवैध धान परिवहन करते हुए किसी वाहन को पकड़ा गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ओडिशा से धान लाकर रात के समय स्टॉक किया जाता है और फर्जी किसान पंजीयन के माध्यम से मंडी में बेचा जाता है।

प्रशासन ने ट्रैक्टर और धान को मंडी समिति प्रबंधक के सुपुर्द कर दिया है और आगे की जांच जारी है। स्थानीय लोगों में अवैध धान तस्करी को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे संबंधित अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment