Tomato Price: मुंह के बल गिरे टमाटर के भाव, 200 रुपये से लुढ़कर सीधे 5 रुपये पर आए, किसानों की हालत खस्ता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सब्जियों में टमाटर के भाव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अगर दाम बढ़े तो ग्राहकों में हाहाकार मच जाता है। वहीं टमाटर के दाम गिरने पर किसानों की हालत पतली हो जाती है। कुछ ऐसे ही टमाटर के भाव इन दिनों काफी कम हो गए हैं।

जिससे किसानों की हालत खस्ता हो गई है। कभी 200 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर आज 5 रुपये रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। जब टमाटर के दाम महंगे थे तो फसल उगाने वाले भी मालामाल हो रहे थे। लेकिन आज इसको उगाने वाले किसान बेहाल हैं। किसानों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है। हाल यह है कि कई जगह पर टमाटर 10 से 5 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है।

बता दें कि बुंदेलखंड के सागर में टमाटर के भाव इतने गिर गए हैं कि उन्हें खरीदार नहीं मिल रहे हैं। जिन किसानों के खेत तक व्यापारी टमाटर खरीदने के लिए पहुंच रहे थे, आज वो किसान कारोबारियों को फोन करके बुला रहे हैं। ऐसे कारोबारी तो रहे हैं, लेकिन, कीमत इतनी कम लगा रहे हैं कि किसान दाम सुनकर अपना माथा पकड़ ले रहे हैं। किसान भी इतनी कम कीमत से हैरान हैं।

क्या कहते हैं किसान ?

टमाटर की खेती करने वाले किसान सत्यनारायण पटेल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि एक एकड़ में टमाटर की फसल लगाए हुए हैं। अचानक मौसम में बदलाव होने की वजह से बारिश हुई। दो-तीन दिन बादल छाए रहे। जिसकी वजह से टमाटर एकदम से पककर लाल हो गए। एक साथ सभी जगह लोकल टमाटर की आवक बढ़ गई है। ऐसे में टमाटर के दाम गिर गए। तीन दिन से कोई कारोबारी टमाटर खरीदने गांव नहीं आया है। फोन पर बात की थी तो एक क्रेट (40 kg) के दाम 30 रुपये के हिसाब से देने का बोल रहे हैं। यानी टमाटर एक रुपए से भी सस्ता 60 पैसे किलो में मांग रहे हैं।

टमाटर से लगा चूना

वहीं किसान बबलू ने बताया, वह डेढ़ एकड़ में टमाटर की खेती कर रहे हैं। 2 लाख की लागत से फसल तैयार की थी। 2 लाख का टमाटर बेच भी लिया। लेकिन अब जब मुनाफा मिलना था तब टमाटर माटी के मोल जा रहे हैं। ऐसे में हालत बेहद खराब है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *