रायपुर। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शोक जताया. उन्होंने कहा, सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच करेगी. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. पत्रकार के साथ इस तरीके की हत्या दुखद है. जो भी अपराधी होगा उसे छोड़ नहीं जाएगा। बता दें कि बीजापुर में तीन दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है.
उनका शव एक ठेकेदार के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में शव मिला, जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर पंचनामा किया. मुकेश के शव पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं प्रदेशभर के पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश है. जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8227346
Total views : 8272415