ग्राम डिंडोरी में 125 क्विंटल अवैध धान जब्त..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली -खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से लगातार जारी है। वहीं अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार क्षेत्र में राजस्व, कृषि एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम डिंडोरी में पुष्पराज साहू द्वारा अवैध धान 312 बोरी (125 क्विंटल) भंडारण पाया गया।

पूछताछ करने पर पुष्पराज द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के कारण संपूर्ण धान की जब्ती की कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार सी. पी. सोनी एवं शांतनु तारम, आर.ए.ई.ओ. रामेश्वर ध्रुव, अशोक क्षत्रिय, उप निरीक्षक विहर्षवर्धन पाटले और भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment