अम्बिका सोनवान
घरघोड़ा-लैलूंगा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तहसील तमनार के ग्राम सराईपाली के चर्चित पटवारी खेमचन्द शर्मा प.ह.न. 08 को लापरवाहीपूर्वक कार्य करने और जिला कलेक्टर को क्षेत्रीय लोगों के द्वारा शिकायत करने की वजह से घरघोड़ा एस डी एम रमेश मोर के संज्ञान में आते ही पटवारी खेमराज शर्मा के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करते हुये
तहसील मुख्यालय तमनार के कानून गो शाखा में अटैच कर दिया है और उनके स्थान पर प.ह.न.11(गोढ़ी) के नरसिंह पटवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.बता दें कि सराईपाली पटवारी खेमचन्द शर्मा के विरुद्ध कई शिकायत मिले थे जिस पर नव-पदस्थ घरघोड़ा एस डी एम मोर ने तत्परता से संज्ञान लेते हुये ये कार्यवाही की एवं कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा रायगढ़,तहसीलदार/नायाब तहसीलदार तमनार,राजस्व निरीक्षक तमनार एवं कानूनगो शाखा तमनार को सूचना प्रेषित किया गया
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8175105
Total views : 8204876