पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8196671
Total views : 8233721