विकसित भारत शिविर में डिप्टी सीएम ने की शिरकत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अश्वनी अग्रवाल

 

लोरमी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मुंगेली जिले के नगर पंचायत लोरमी में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने पारंपरिक सुआ नृत्य के साथ लोरमी विधायक एंव उप मुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री साव ने शिविर में लगाए गए योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उस संबंध में आवेदन भी लिए। विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य गाॅंव गरीब और आमजनता तक योजनाओं की शत प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना है तथा उन्हें लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आमजन मानस तक केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिये शुरू की गई है। इस अभियान के जरिए अंतिम पात्र व्यक्ति तक केन्द्र सरकार की योजना का लाभ

पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित

भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मौके पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प कैलेण्डर जारी किया तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment