बीजापुर शासकीय शहीद वैंकट राव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जे नारायण के मार्गदर्शन तथा स्वीप नोडल अधिकारी ललित ठाकुर निर्देशन में 13 जनवरी 2024 को महाविद्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर के सहयोग से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में हेमलता सलाम नायब तहसीलदार (राजस्व) बीजापुर ने मतदान के अधिकार और वर्ष में कितने बार फॉर्म 06 भर सकते हैं इसकी जानकारी व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किये इसके साथ ही सी एस ठाकुर चुनाव पर्यवेक्षक एवं लोकेश्वर सेन बीजापुर ने मतदान की महत्ता पर चर्चा कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापको मे प्रमोद करे शौक़ी लाल चौहान अमित मन्ना अफरीद खान रजनीश पटेल सागर यादव विनोद टंडन मोहित जोशी ,,आदि व्याख्यातायो की सराहनीय उपस्थिति रही।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8175217
Total views : 8205024