हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटलजी-विधायक खुशवंत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटलजी _विधायक खुशवंत
सुशासन दिवस पर सुशासन शपथ के साथ कवियों ने भी पढ़ी रचनाएं
सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल जी पर हुआ बड़ा आयोजन

आरंग। जनपद पंचायत आरंग के तत्वाधान में ग्राम पंचायत लखौली हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अटल जी के व्यक्तित्व से प्रेरित होने का आह्वान करते हुए कहा कि वह हिमालय के जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी रहे साथ ही उन्होंने अटलजी के द्वारा किए गए कार्य पोखरण परमाणु परीक्षण, संचार क्रांति, स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, रोजगार सृजन योजना, कारगिल युद्ध में मैदान-ए-जंग में जाकर सेना का उत्साह बढ़ाना आदि भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है

साथ ही उन्होंने आवास हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कौन है बेटा मुख्यमंत्री विष्णु देव की की पाती का वितरण एवं सुशासन की शपथ भी कर्रवाई इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष हेमलता डुमेंद्र साहू एवं जनपद सभापति गोविंद साहू तथा अनिल सोनवानी आदि ने भी गीतों के माध्यम से अटल जी को याद किया इस अवसर पर कवियों ने भी अपनी वाणी को मुखर करते हुए उनके विचारों को पावन गंगाजल तथा उनके द्वारा रचित कविताएं जैसे हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा आदि का वाचन भी किया, इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा नृत्य, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, देशभक्ति नृत्य,भजन आदि प्रस्तुत किए तथा कार्यक्रम में जनपद सदस्य देवराज जांगड़े, मंडल अध्यक्ष गण देवराज साहू, कृष्णा वर्मा ,सरपंच लखोली केसरी बबलू चंद्राकर, डॉ संदीप जैन,खिलेश धुरंधर ,चंद्रशेखर साहू,अशोक चंद्राकर उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रभावी निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, तहसीलदार विनोद साहू, महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे, पीएचई अधिकारी रानू दिनकर, प्राचार्य राज्यश्री गुप्ता, तथा सुरेंद्रचंद्र सेन, जी आर टंडन, हरमन बघेल, महेंद्र कुमार पटेल, चेतन चौहान, अरविंद वैष्णव उपस्थित रहे ।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *