अभनपुर: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 26 से 31 दिसंबर तक सोनीपत हरियाणा में आयोजित हो रही है।जिसमे देशभर से चयनित विज्ञान मॉडल के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और उनके मार्गदर्शक शिक्षक भाग लेंगे। ज्ञात हो कि अगस्त में राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित हुआ था। जिसमें छत्तीसगढ़ के करीब 250 बाल वैज्ञानिकों तथा 150 शिक्षकों ने भाग लिया था।
जिसमें से पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर की दिव्यांग छात्रा गौरी सेन और भावना मारकण्डे का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है।इस प्रादर्श के मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में बनाया गया साइकिलिंग विथ वेल मॉडल जोकि विशेषरूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाया गया है। जहाँ आज भी महिलाएं कुएँ से पानी निकालते है। उनकी निस्तारी का कुआँ ही एक मात्र साधन है। खासकर महिलाओं को कुएँ से बाल्टी से पानी खींचते समय काफी परेशानियां होती है।
कई बार पानी निकालते समय महिलाएँ कुए में गिर जाती हैं।इन समस्याओं के समाधान के लिए यह मॉडल बहुत ही उपयोगी है। उक्त मॉडल का प्रस्तुतीकरण हरियाणा के सोनीपत खेल विश्वविद्यालय में किया जाएगा। वहीं यह माडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने पर जिला शिक्षा अधिकारी
डॉ.विजय खंडेलवाल,
सीईओ राजेंद्र पांडे,
नोडल अधिकारी इंस्पायर
निशा शर्मा, एससीईआरटी से
के.के.शुक्ला, एपीसी
अरुण शर्मा, जिला नोडल अधिकारी साक्षर भारत कामनी बावनकर,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ,बीआरसीसी राकेश साहू ,प्राचार्य पीएमश्री अभनपुर नाजिमा ऐज़ाज़ ने इन छात्रों व शिक्षक हेमंत को शुभकामनाएं दी है ।
संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183787
Total views : 8216398