कर्नाटक में 25 साल पहले लापता हुई महिला हिमाचल से मिली है। परिवारवालों ने 25 साल पहले इस महिला को मरा हुआ समझकर दाह संस्कार कर दिया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों की पहल से महिला अपने बिछड़े परिजनों से मिल पाई।
यह महिला कर्नाटक के जिला विजय नगर के गांव दनायाकनाकेरे की रहने वाली हैं। लगभग 25 साल पहले वो लापता हो गईं। काफी ढूंढने के बाद भी जब वह न मिली तो घरवालों ने उसे मरा हुआ समझकर अंतिम संस्कारर कर दिया। गुम हुई महिला का नाम साकम्मा बताया जा रहा है।

साकम्मा के कर्नाटक से गुम होने के बाद एक दुर्घटना में किसी महिला का घायल आवस्था में एक शव मिला, जिसे साकम्मा समझकर परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। घर पर साकम्मा की तस्वीर लगाकर उस पर हार चढ़ाया गया, जिसे महिला के मिलने के बाद उतार दिया गया। फिलहाल साकम्मा की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है। उसे वहीं याद है जो 25 साल पहले हुआ था। वह कन्नड़ भाषा में बताती है कि उसके छोटे- छोटे लेकिन उसे 25 वर्ष पहले की बातें ही याद हैं।
साकम्मा हिमाचल कैसी पहुंची इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। मौजूदा समय में साकम्मा वृद्ध आश्रम भंगरोटू में रह रही थी। मंडी के अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने गत दिनों वृद्ध आश्रम भंगरोटू का निरीक्षण किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183797
Total views : 8216409