खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगी जेसीबी मशीन सहित 4 हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : कलेक्टर के निर्देशानुसार बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गत दो दिनों में घुटकु, निरतू, कछार, रतखण्डी, करहीकछार, बेलगहना, रतनपुर, गढ़वट, कोटा, सकरी एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 6, गिट्टी के 3 मामलों सहित कुल 9 मामले दर्ज किए गए।

इस दौरान 4 हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर जप्त कर थाना कोटा एवं थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम गढ़वट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर 1 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना रतनपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है ।

खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई जारी है। वन विभाग के द्वारा भी  अपने क्षेत्रों में इसी तरह कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *